Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

International : एलॉन मस्क के बेटे के नाम में भी है ‘चंद्रशेखर’… क्या आप जानते हैं वजह ?

International : एलॉन मस्क के बेटे के नाम में भी है ‘चंद्रशेखर’… क्या आप जानते हैं वजह ?

Elon Musk son name Chandrashekhar, businessman Elon Musk, do you know what is the reason behind it, Global News, international news :  केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और कारोबारी एलन मस्क के साथ एक तस्वीर साझा की है। संदर्भ को लेकर उन्होंने एक दिलचस्प बात भी बतायी है। उन्होंने कहा कि मस्क ने बताया है कि उनके बेटे का नाम भी ‘चंद्रशेखर’ है। केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ”देखिए, यूके के बैलेचली पार्क में एआई सेफ्टी समिट में मैं किससे टकराया। एलन मस्क ने साझा किया कि शिवोन जिलिस के साथ उनके बेटे का मिडिल नेम ‘चंद्रशेखर’ है – जिसका नाम 1983 के नोबेल भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है।”

बकिंघमशायर में हुआ एआई सुरक्षा सम्मेलन

बता दें कि ब्रिटेन के बकिंघमशायर के बैलेचले पार्क में 01- 02 नवम्बर को दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेस सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी दुनिया की जानी-मानी हस्तियों के साथ शिरकत की। इसी दौरान उनकी मुलाकात टेस्ला के मालिक एलन मस्क से हुई।

Share this:

Latest Updates