Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 Morality : एक Pregnant भारतीय महिला टूरिस्ट की मौत के बाद पुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर ने किया Resign …

 Morality : एक Pregnant भारतीय महिला टूरिस्ट की मौत के बाद पुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर ने किया Resign …

International News,  Lisbon :  Must salute this morality. इस नैतिकता को अवश्य सलाम किया जाना चाहिए। पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने एक गर्भवती भारतीय पर्यटक की प्रसूति वार्ड से निकाले जाने के बाद मौत की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद अपने पद से Resign कर दिया। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लिस्बन के अस्पतालों के बीच स्थानांतरित होने के दौरान 34 साल की भारतीय महिला को कथित तौर पर Heart attack हुआ। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लिस्बन के सबसे बड़े सांता मारिया अस्पताल से ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक आपातकालीन सीजेरियन सेक्शन के बाद उसके बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य में पहुंचाया गया। महिला की मौत की जांच शुरू कर दी गई है।

साल 2018 से थीं हेल्थ मिनिस्टर

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुर्तगाल के अस्पतालों के प्रसव इकाइयों में कर्मचारियों की कमी के कारण यह त्रासदी हुई। उधर, पुर्तगाल की सरकार ने एक बयान में कहा कि मार्टा टेमिडो 2018 से स्वास्थ्य मंत्री थीं और उन्हें कोविड काल में पुर्तगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने का श्रेय है। उन्होंने 30 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के अनुसार, पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत की वजह से टेमिडो ने इस्तीफा दिया है।

Share this:

Latest Updates