Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Intruder : BSF के जवानों ने इस तरह पाकिस्तानी घुसपैठिए को पहुंचा दिया…

Intruder : BSF के जवानों ने इस तरह पाकिस्तानी घुसपैठिए को पहुंचा दिया…

National News Update, Punjab, Pathankot, BSF Jawans shot dead a Pakistani Intruder : पाकिस्तान के नापाक इरादे को सीमा पर हमारे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान लगातार नाकाम कर रहे हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पंजाब के पठानकोट जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया है।

इस तरह क्या काम तमाम

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल गांव के पास रात करीब 12:30 बजे कुछ संदिग्ध हरकत देखी।

जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए उन्होंने गोलियां चला दीं, जिससे घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि 11 अगस्त को भी बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था ।

Share this:

Latest Updates