Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL- 2022 : 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया, अब…

IPL- 2022 : 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया, अब…

Indian Premier League (IPL-2022) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 13 अप्रैल को आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मैच खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने ये मैच 12 रन से जीता। 

28 रन बनाए रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन रोहित 28 और किशन तीन रन बनाकर लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए हैं। उसके बाद ब्रेविस और तिलक ने पारी को संभाला। ब्रेविस  49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा 36 रन बनाकर रन आउट हुए। पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हुए।

शिखर धवन ने बनाए 70 रन

पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं।  पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो  13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। धवन ने पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 50 गेंदों पर सर्वाधिक 70 और मयंक ने छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर 15 रन की तूफानी पारी खेली।

Share this:

Latest Updates