Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2022 MEGA AUCTION : कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम इंडिया के इस प्लेयर को 12:15 करोड़ में खरीदा, पिछली बार से 75%…

IPL 2022 MEGA AUCTION : कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम इंडिया के इस प्लेयर को 12:15 करोड़ में खरीदा, पिछली बार से 75%…

IPL 2022 का Mega नीलामी प्रोसेस 12 फरवरी को शुरू हो गया। यह 13 फरवरी को भी जारी रहेगा। पहले दिन 12 फरवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया है। श्रेयस अय्यर को पिछली बार 75% का फायदा हुआ है। आपको बता दें, पिछली बार अय्यर को दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

8.25 करोड में बिके शिखर धवन

नीलामी के शुरू होते ही दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों की बोली लगी और दोनों को कोरोड़ों रुपये में खरीद लिया गया। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राजस्थान रॉयल ने रविचंद्रन अश्विन को 5 करोड़ में खरीदा है। वहीं, पंजाब किंग्स ने इस मेगा नीलामी में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

इस खिलाड़ी पर भी जमकर बरसा पैसा

गौरतलब है कि अय्यर के लिए बिडिंग की शुरुआत RCB ने की थी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ टक्कर ली लेकिन अंत में कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर आईपीएल (IPL 2022 Auction) में जमकर पैसा बरसा है। पिछले 4 सालों से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहा ये गेंदबाज अब पंजाब किंग्स टीम में शामिल हो गया है। कागिसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Share this:

Latest Updates