Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा की छुट्टी

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा की छुट्टी

IPL 2024: Hardik Pandya, Mumbai Indians, Rohit Sharma, Mumbai news : भारतीय टीम के आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वे टक को 5 खिताब दिला चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। फ्रेंचाइजी ने 19 दिन पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। पंड्या के लिए दोनों फ्रेंचाइजी के बीच आल कैश डील हुई थी। तभी से पंड्या के कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा- आलराउंडर खिलाड़ी पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

गुजरात को पहली बार में चैंपियन बनाया

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही।

मुंबई के 5वें रेग्युलर कप्तान होंगे पंड्या

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के 5वें रेग्युलर कप्तान होंगे। उनसे पहले रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने अब तक 5 खिताब जीते हैं। फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के बराबर है, चेन्नई ने भी 5 खिताब जीते हैं। साथ ही चेन्नई की टीम ने 6 बार रनरअप रही है, जबकि मुंबई इंडियंस एक ही बार रनरअप रही है। इसलिए उरङ लीग की सबसे सफल टीम है।

Share this:

Latest Updates