Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या यह लिंचिंग नहीं, भीड़ ने ₹50000 के लिए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला।

क्या यह लिंचिंग नहीं, भीड़ ने ₹50000 के लिए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला।

Kolkata news : भीड़ का क्राइम अपने किस्म का होता है। किसी भी कारण से भीड़ द्वारा किसी को पीट-पीट कर मार डालना बहुत बड़ा क्राइम है। इसे लिंचिंग नहीं तो और क्या कहा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राज्य में यह चौथी घटना

 राज्य में भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की यह चौथी घटना है। इससे पहले 28, 29 और 30 जून को  कोलकाता, सॉल्ट लेक और झारग्राम में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हुगली जिले के तारकेश्वर इलाके के नैता मालपहाड़पुर ग्राम पंचायत के रहने वाले बिस्वजीत मन्ना के रूप में हुई है। 

देर रात का मामला

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविवार रात को जब मन्ना अपने घर पर सो रहा था तो परिवार के परिचित आरोपियों ने उसे बुलाया। पुलिस ने बताया कि मन्ना ने आरोपियों से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह चुकाने में नाकाम रहा था। पुलिस ने कहा ‘आरोपियों ने मन्ना को उसके दोस्त के घर में बांध दिया और तब तक उसकी पिटाई जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। मन्ना की मां ने अपनी बहू के साथ मिलकर जैसे-तैसे उसे छुड़ाया और एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’

Share this:

Latest Updates