Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Israel – Hamas war : गाजा में ड्यूटी के दौरान मारे गए लोकप्रिय वेब सीरीज फौदा के सदस्य मातनमीर 

Israel – Hamas war : गाजा में ड्यूटी के दौरान मारे गए लोकप्रिय वेब सीरीज फौदा के सदस्य मातनमीर 

Israel – Hamas war, international news, Global News, popular web series paudha member matanmir : इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इजरायल के लोकप्रिय वेब सीरीज फौदा के एक क्रू मेंबर की कथित तौर में गाजा में कार्रवाई के दौरान मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने यरुशलम पोस्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। यरुशलम पोस्ट ने बताया कि इजरायल की 551वीं ब्रिगेड की 697वीं बटालियन में तैनात फौदा के सदस्य मातन मीर उन लोगों की सूची में शामिल हो गए जो गाजा में ड्यूटी के दौरान मारे गए हैं। 

गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से टूटा विश्व स्वास्थ्य संगठन का संपर्क

इजरायल-हमास युद्ध के 36 दिन बाद भी इजरायली सेना का एक्शन जारी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से उसका संपर्क टूट गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवाले से बताया कि शनिवार को अस्पताल अल शिफा से संपर्क टूट गया है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तरी गाजा में ताजा हालात और अस्पताल से संपर्क टूटे जाने को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

Share this:

Latest Updates