Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश होना हर्ष की बात : बॉबी पांडेय

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश होना हर्ष की बात : बॉबी पांडेय

Jharkhand news, Jharkhand update, Dhanbad news, Dhanbad update, Dhanbad latest news, Jharkhand latest news : लोकसभा में 19 सितम्बर को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पेश होना हर्ष की बात है। कोयलांचल सहित झारखंड की समस्त महिलाओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेत्री धनबाद महानगर महामंत्री, महिला मोर्चा एवं सैल्यूट तिरंगा की वरिष्ठ प्रवक्ता बॉबी पांडेय ने इस बाबत कहा कि संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने से लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं में महिलाएं 33% आरक्षण से लाभान्वित होंगी। इसका मतलब महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित होगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी तीव्र गति से बढ़ेगी। बॉबी पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के पास होने से महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिलने के साथ-साथ आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा। इस कानून के बाद लोकसभा में कम से कम 181 महिला सांसद चुन कर आयेंगी। फिलहाल, सदन में महिला सदस्यों की संख्या मात्र 82 है।

Share this:

Latest Updates