Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लगता है, अब मुलायम की छोटी बहू अपर्णा फिर सपा में मार सकती हैं एंट्री

लगता है, अब मुलायम की छोटी बहू अपर्णा फिर सपा में मार सकती हैं एंट्री

Lucknow news : समाजवादी पार्टी को छोड़कर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। अब लगता है कि वह फिर समाजवादी पार्टी में एंट्री मार सकती हैं। बताया जा रहा है कि महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग के 25 सदस्यों ने अपना ऑफिस ज्वाइन कर लिया है। अपर्णा यादव के साथ उपाध्यक्ष बनाई गई चारू चौधरी ने भी ऑफिस ज्वाइन कर ली है। लेकिन, अपर्णा यादव अब तक ऑफिस ज्वाइन नहीं की। 

साल 2022 में शामिल हुई थीं भाजपा में 

याद कीजिए, अपर्णा यादव 2022 में ही भाजपा में शामिल हुई थीं। वह लगातार भाजपा के लिए प्रचार भी करते रही। कई बार उनके चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं। लेकिन भाजपा में शामिल होने के ढाई साल बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई जिससे वह खुश दिखाई नहीं दे रही हैं। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

Share this:

Latest Updates