Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईटीबीपी के जवान ने पहले तीन साथियों को मारी गोली, इसके बाद खुद कर ली खुदकुशी

आईटीबीपी के जवान ने पहले तीन साथियों को मारी गोली, इसके बाद खुद कर ली खुदकुशी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) 8वीं बटालियन के एक जवान ने उधमपुर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को अपने तीन सहयोगियों को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। इसे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही मिली चारों जवानों को उनके साथियों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अपने साथियों को गोली मारने वाले जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही अपने साथी की गोली से घायल तीनों जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल इनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।  

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

अपने साथियों को गोली मारने वाला जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एडहॉक बटालियन का हिस्सा था। वह राज्य में सुरक्षा कर्तव्यों में लगा था। इस मामले को लेकर आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देविका घाट सामुदायिक केंद्र, उधमपुर में हुई। कांस्टेबल जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन में तैनात था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। फिलहाल कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Share this:

Latest Updates