Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jail : इस जेल में एक विचाराधीन कैदी ने ऐसा कर डाला कि मच गया हड़कंप…

Jail : इस जेल में एक विचाराधीन कैदी ने ऐसा कर डाला कि मच गया हड़कंप…

Jharkhand Update News, Dumka, Prisoner, Tried To Commit Suicide, Cut Hand & Neck Blood Vessel : 16 जुलाई की सुबह-सुबह झारखंड की दुमका सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने ऐसा काम कर डाला कि पूरे जेल परिसर में अचानक हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैदी ने अपनी जान देने की भरपूर कोशिश की। सूचना मिलते ही फौरन जेल प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की गंभीरता से पड़ताल की। पता चला कि आत्महत्या की कोशिश करने वाला विचाराधीन कैदी 33 साल का मोहम्मद अहमद अली है। गौरतलब है कि शनिवार की शाम को ही डीसी और एसपी ने जेल का स्पेशल मुआयना किया था।

काट डाली गला और हाथ की नसें

मोहम्मद अहमद अली ने अपना गला और दोनों हाथों की नसों को काट डाला। जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में दुमका मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड में भर्ती करा दिया है। उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। कैदी की स्थिति कैसी है, इसपर अस्पताल प्रबंधन भी कुछ नहीं बता रहा है। जेल का कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी नहीं बोल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड को अंदर से बंद कर देने की बात कही जा रही है। इस वार्ड में डॉक्टर और नर्सों के अलावा किसी के प्रवेश परपाबंदी है। 

Share this:

Latest Updates