Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पत्र से मचा हड़कंप, पंजाब के सीएम मान, 3 मंदिरों और 5 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उड़ाने.. 

जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पत्र से मचा हड़कंप, पंजाब के सीएम मान, 3 मंदिरों और 5 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उड़ाने.. 

Terrorist organization (आतंकी संगठन) जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र से हड़कंप मच गया है। इसके बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के माध्यम से पत्र भेजा है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिंदुओं की आस्था के केंद्रों श्रीदेवी तालाब मंदिर, फगवाड़ा के श्री हनुमान गढ़ी और पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही लिखा है कि सूबे में पांच से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को उड़ाएंगे।

सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट

स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी राजवीर सिंह ने पत्र मिलते ही तुरंत रेलवे पुलिस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया। रेलवे पुलिस ने धमकी भरे पत्र के बाद स्टेशनों पर चौकसी और ज्यादा कड़ी कर दी है। रेलवे के अधिकारियों के माध्यम से आए पत्र के बाद राज्य में पंजाब पुलिस भी चौकस हो गई है।

पत्र लिखने वाले का परिचय

पत्र लिखने वाले का परिचय 

पत्र लिखने वाले ने अपना परिचय 

जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। हिंदी में नोटबुक के कागज पर लिखे पत्र में कहा है कि ए खुदा मुझे माफ कर हम अपने जिहादियों का बदला जरूर लेंगे। हम 21 मई को जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास, फिरोजपुर छावनी, फगवाड़ा, अमृतसर, तरनतारन समेत पंजाब के कई स्टेशनों को उड़ा देंगे।

यही नहीं 23 मई को जालंधर के देवी तालाब मंदिर, फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी मंदिर, पटियाला के काली माता मंदिर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल और फिरोजपुर रेलवे की महाप्रबंधक सीमा शर्मा समेत अकाली दल के नेताओं को मौत के घाट उतार देंगे। तभी खुदा मुझे माफ करेगा। 

पत्र के अंत में लिखा है खुदा हाफिज, आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, एरिया कमांडर सलीम अंसारी, जम्मू कश्मीर, कराची पाकिस्तान।

Share this:

Latest Updates