Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जयशंकर ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

जयशंकर ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

एस.जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात

New Delhi News : विदेश मंत्री एस. जयशंकर वर्तमान में भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान चार हिन्द प्रशांत देशों के समूह क्वाड की बैठक में शामिल होने के लिए टोक्यो की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने यहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति पर चर्चा की।विदेश मंत्री ने एक्स पर तस्वीरों के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उनकी और विदेश मंत्री ब्लिंकन की व्यापक चर्चा हुई। वे कल क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने को लेकर उत्सुक हैं।

महात्मा गांधी हैं ग्लोबल आइकन

इससे पहले उन्होंने जापान में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और टोक्यो के एडोगावा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। एडोगावा में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है। यहां उपस्थित भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी को हम राष्ट्रपिता के तौर पर देखते हैं, लेकिन दुनिया के लिए वह एक ग्लोबल आइकन हैं।उन्होंने कहा कि बापू की उपलब्धियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं और उनका शांति और अहिंसा का संदेश कालातीत है। उनके सिद्धांत आज और भी अधिक प्रासंगिक हैं जब दुनिया में इतना संघर्ष, तनाव और ध्रुवीकरण देखा जा रहा है।

Share this:

Latest Updates