Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव इस बार तीन खानदानों और युवाओं के बीच : प्रधानमंत्री मोदी

जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव इस बार तीन खानदानों और युवाओं के बीच : प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच है। जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हम और आप मिल कर जम्मू-कश्मीर को देश का एक सुरक्षित और समृद्ध हिस्सा बनायेंगे।

जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच में है। उन्होंने कहा कि एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है। जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिल कर आप लोगों के साथ जो किया है, वह किसी पाप से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों से जो दुर्दशा हुई है, उसके लिए ये तीन परिवार जिम्मेदार हैं। वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और आपको अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ा। इन परिवारों ने घाटी में आतंकवाद और उग्रवाद की नींव रखी। उन्होंने निजी लाभ के लिए आतंकवाद के प्रचार-प्रसार के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह प्रदान की।

उन्होंने कहा कि इस बार जम्मू-कश्मीर का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करनेवाला है। आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिन्ता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रहीं। इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए उस समय को याद किया जब यहां दिन ढलते ही अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। उन्होंने कहा कि हालत यह थी कि तब कांग्रेस की केन्द्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वह किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।

जम्मू-कश्मीर को बनाएंगे सुरक्षित व समृद्ध, यह मोदी की गारंटी  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एक सुरक्षित जम्मू- कश्मीर का निर्माण करेंगे। यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करेगा। मोदी ने कहा कि वे आपके इस प्यार और आशीर्वाद का बदला देश के लिए और अधिक मेहनत कर चुकायेंगे। हम सब मिल् ाकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनायेंगे, यह मोदी की गारंटी है।

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिन्ता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां मौज करती रहीं। इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया।

टीका लाल टपलू को श्रद्धांजलि दी

उन्होंने कहा कि आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिये हैं। आज ही हमने टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन दशक से ज्यादा हो गये, इसी दिन उन्हें आतंकियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला। यह भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठायी और उनके हित में काम किया। भाजपा ने कश्मीरी हिन्दुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का एलान किया है। इससे कश्मीरी हिन्दुओं को उनका हक दिलाने में तेजी आयेगी।

Share this:

Latest Updates