Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आतंकवाद की कायरतापूर्ण हरकतों से नहीं डरेगी जम्मू-कश्मीर सरकार : उमर अब्दुल्ला

आतंकवाद की कायरतापूर्ण हरकतों से नहीं डरेगी जम्मू-कश्मीर सरकार : उमर अब्दुल्ला

विशेष कैबिनेट बैठक में बोले मुख्यमंत्री : कश्मीर में पर्यटन को फिर से शुरू करने की कोशिश जारी

Pahalgam News : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम में एक विशेष कैबिनेट बैठक की, ताकि स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि सरकार आतंकवाद की कायरतापूर्ण हरकतों से नहीं डरेगी। यह पहली बार है, जब इस सरकार के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट की बैठक सामान्य ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर या शीतकालीन राजधानी जम्मू के बाहर हुई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहलगाम क्लब में आयोजित बैठक की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
पहलगाम में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की। यह केवल एक नियमित प्रशासनिक अभ्यास नहीं था, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था कि हम आतंक की कायरतापूर्ण हरकतों से नहीं डरते। शांति के दुश्मन कभी भी हमारे संकल्प को प्रभावित नहीं कर पायेंगे। जम्मू-कश्मीर दृढ़, मजबूत और निडर है। विशेष कैबिनेट बैठक के लिए पहलगाम को चुनने का उद्देश्य पर्यटन नगरी के निवासियों के साथ एकजुटता दिखाना है, जहां 22 अप्रैल को हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के बाद से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आयी है।
इसके बाद जम्मू और कश्मीर सरकार ने 28 अप्रैल को जम्मू में एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र में पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और प्रगति में बाधा डालने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया था। अब्दुल्ला ने अपने 26 मिनट के भावनात्मक भाषण में कहा था कि वह आतंकवादी हमले का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव बनाने के अवसर के रूप में नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह सस्ती राजनीति में विश्वास नहीं करते।

Share this:

Latest Updates