Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR: शोपियां जिले में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने 4 आतंकियों को किया ढेर, वाहन पलटने से 3 जवान शहीद, 5 घायल जवानों का इलाज…

JAMMU-KASHMIR: शोपियां जिले में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने 4 आतंकियों को किया ढेर, वाहन पलटने से 3 जवान शहीद, 5 घायल जवानों का इलाज…

Jammu-Kashmir (जम्मू कश्मीर) के शोपियां जिले के बडीगाम इलाके में 14 April को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल के पास वाहन पलटने से 3 जवान भी शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

5 जवानों का चल रहा इलाज

अफसरों ने बताया- आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। इस पर आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। वहीं, 44 RR के जवान चौगाम कैंप से एक वैन से बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिसमें 8 जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी 5 जवानों का शोपियां के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

Share this:

Latest Updates