Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के एक 19 साल के युवक को कश्मीर में आतंकियों ने उतारा मौत के घाट, आर्मी कैंप पर हमले के बाद…

बिहार के एक 19 साल के युवक को कश्मीर में आतंकियों ने उतारा मौत के घाट, आर्मी कैंप पर हमले के बाद…

Jammu Kashmir News : जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों (Terrorists) ने 11 और 12 अगस्त की दरम्यानी रात में एक गैर कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रवासी मजदूर था, जो बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई है। गोली लगने के बाद अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि यह घटना कल पुलिस कैंप पर आतंकियों के हमले के 24 घंटे के भीतर घटी है।

कश्मीर जोन के पुलिस ने जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी। इसमें कहा गया, ‘आधी रात के दौरान आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में फायरिंग करके एक बाहरी मजदूर को घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिहार के प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज के तौर पर हुई है। इनके पिता का नाम मोहम्मद जलील है।’

Share this:

Latest Updates