Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे हनुमान मंदिर, बजरंगबली का जताया आभार,  ट्वीट कर लिखा…

कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे हनुमान मंदिर, बजरंगबली का जताया आभार,  ट्वीट कर लिखा…

Jharkhand Update News, Ranchi, 2 Tweets Of Congress MLA Irfan Ansari :  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत से उत्साहित होकर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कल दिन में दो ट्वीट किए थे। पहले ट्वीट में उन्होंने पहली लाइन लिखी, बजरंगबली ने भाजपा की लंका जला दी। आगे लिखा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के प्रति आभार व्यक्त किया और जनता को बधाई व धन्यवाद दिया। बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया।

जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया

दूसरे ट्वीट उन्होंने लिखा, कर्नाटक की देवतुल्य जनता ने झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे नीच हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया, लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Share this:

Latest Updates