Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जवाहरलाल नेहरू ने भी सोमनाथ मंदिर जाने से किया था इनकार, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

जवाहरलाल नेहरू ने भी सोमनाथ मंदिर जाने से किया था इनकार, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

Jawaharlal Nehru had also refused to visit Somnath temple, BJP accused Congress of appeasement, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भाजपा ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार करने पर कांग्रेस पर ठोस हमला बोला और कहा कि पार्टी ने तुष्टीकरण के लिए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने ने कहा कि ‘जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस’ पार्टी हिंदू धर्म के खिलाफ है। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस लगातार हिंदू मान्यताओं का विरोध कर रही है। विगत दो-चार दशकों में जब भी राम मंदिर का मामला उठा है, कांग्रेस ने हमेशा इसका विरोध किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि भगवान राम एक काल्पनिक व्यक्ति थे। राम सेतु पर सवाल उठाया। कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पर पहुंच गयी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं उनके फैसले से आश्चर्यचकित नहीं हूं।

यह नेहरू की कांग्रेस है, यह गांधी की कांग्रेस नहीं

कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि ने दावा किया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता जवाहर लाल नेहरू ने गुजरात के प्राचीन सोमनाथ मंदिर में जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ रही है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबू राजेंद्र प्रसाद और केएम मुंशी ने किया था। उस दौरान जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सोमनाथ का दौरा नहीं किया। तो वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व कैसे कह सकता है कांग्रेस के लोग अयोध्या जाएं। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस नेहरू की पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि यह नेहरू की कांग्रेस है, यह गांधी की कांग्रेस नहीं है। महात्मा गांधी ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते थे और आज कांग्रेस ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल नहीं हो रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हिंदू धर्म और हिंदुत्व के खिलाफ है। 

Share this:

Latest Updates