Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेडीयू व टीडीपी ने किया वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन

जेडीयू व टीडीपी ने किया वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन

▪︎ किसी से नहीं चाहिए धर्मनिर्पेक्षता का सर्टिफिकेट : ललन सिंह
New Delhi News: केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में शामिल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने लोकसभा में बुधवार को पेश वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया। विधेयक पर जारी चर्चा में भाग लेते हुए पार्टी नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के 20 साल के बिहार में शासन के दौरान मुसलमानों के हित में सबसे ज्यादा काम हुआ है। उन्हें किसी से धर्मनिरपेक्षता के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
जद (यू) नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वक्फ के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह मुस्लिम विरोधी है। वक्फ मुस्लिम संस्था नहीं है। वक्फ केवल एक ट्रस्ट है। वक्फ बोर्ड केवल एक प्रशासनिक और विनियामक संस्था है। ट्रस्ट को चाहिए कि वह महिला और पसमंदा मुसलमानों सहित सभी मुसलमानों के साथ न्याय करे।
उन्होंने कहा कि विधेयक का विरोध दो तरह के लोग कर रहे हैं, एक वे जिन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है और दूसरा वे जिनका वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जा है। मोदी सरकार वक्फ को लेकर पारदर्शिता और सम्पत्ति से होने वाली आमदनी बढ़ाना चाहती है। जातीय जनगणना पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने पसमंदा मुसलमानों का मुद्दा उठाया और कहा कि पसमंदा मुसलमानों की गणना भी होनी चाहिए। इसी तरह तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने भी वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया।

Share this:

Latest Updates