Jamshedpur News : कल दिनांक 19 जून को बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला जदयू महिला मोर्चा का महिला सम्मान सह सदस्यता कार्यक्रम को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि का निर्णय शीघ्र कर लिया जाएगा। जदयू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि इसकी तैयारी पूरी हो गयी थी लेकिन अगले कुछ दिनों तक संभावित भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी किया है, जिसके कारण यह कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ रहा है। शीघ्र ही तिथि तय कर सूचित किया जाएगा और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जदयू महिला मोर्चा का महिला सम्मान समारोह बारिश के कारण स्थगित

Share this:


