Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिमाचल के करसोग में खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

हिमाचल के करसोग में खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

Mandi news, Himachal Pradesh news, road accident, national news : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में शुक्रवार को एक और सड़क हादसा हुआ है। जिले के करसोग उपमंडल के अलसींडी में एक टाटा सूमो जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में जीप सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस दुर्घटना में जीप सवार 06 अन्य घायल भी हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो में सवार लोग करसोग के जस्सल में आयोजित कृषि विभाग में जा रहे थे। मृतकों की पहचान जस्सल के हरि कृष्ण तथा सुनीता देवी, खोलड़ू की लता देवी, बंदली की कौरा देवी तथा शकरिंडी की कलू देवी के तौर पर हुई है। घायलों में जस्सल की कमलेश, शकरिंडी की रीमा देवी, मनोरमा देवी तथा कृष्णा देवी शामिल हैं। दो घायलों के नाम-पता मालूम किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates