Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जाजपुर में दुर्गा पूजा पंडाल से 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण की चोरी

जाजपुर में दुर्गा पूजा पंडाल से 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण की चोरी

Jajpur News: चोरों ने नवरात्र में भी माँ के प्रांगण से चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आए हैं। यह घटना ओडिशा के जाजपुर जिले की है, जहां एक दुर्गा पूजा पंडाल से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। जिसकी पूजा कमेटी के द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि कोरेई थाना क्षेत्र के बरुंदेई मंदिर में शनिवार तड़के यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, जब पुजारी और पूजा समिति के सदस्य समान्य दिनों ki तरह तड़के करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आभूषण गायब थे और मंदिर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। कोरेई पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे की चोरी हुई।

शिकायत के अनुसार, चोरों ने देवी दुर्गा और अन्य देवताओं के मुकुट, हार, त्रिशूल, झुमके जैसे सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates