Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : ईसाई समुदाय में आज से पुण्य सप्ताह, रांची के लोयला मैदान में शाम 6:00 बजे मिस्सा आराधना,रात में..

JHARKHAND : ईसाई समुदाय में आज से पुण्य सप्ताह, रांची के लोयला मैदान में शाम 6:00 बजे मिस्सा आराधना,रात में..

Christian (ईसाई) समुदाय का पुण्य सप्ताह 14 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहा है। इस पुण्य सप्ताह में गुरुवार से लेकर रविवार तक समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण और विशेष दिन माने जाते हैं। इस समय में ईसा मसीह की मृत्यु से पूर्व किए गए कार्य, मृत्यु और पुनरुत्थान या मृत्यु से जी उठने की घटना की याद दिलाई जाती है। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को रांची में रांची महाधर्म प्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और सहायक बिशप थेयोडोर मस्करेन्हास ने दी।

मानव मुक्ति की खुशखबर

उन्होंने बताया कि पवित्र सप्ताह का समय केवल कलीसिया के लिए ही नहीं, बल्कि हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। ईसा मसीह मानव मुक्ति की खुशखबर लेकर आए थे। खुशखबर प्रेम, क्षमा, आशा और विश्वास का है। फेलिक्स टोप्पो द्वारा यह जानकारी दी गई कि पवित्र सप्ताह के पहले दिन रांची के लोयला मैदान में पुण्य बृहस्पतिवार पर शाम 6:00 बजे मिस्सा आराधना की जाएगी। रात 8:30 बजे गिरजाघर में पवित्र सैक्रामेंट की आराधना होगी। मुख्य अनुष्ठाता आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो होंगे। सहायक बिशप थियोडोर मस्करेन्हास डाल्टनगंज डायसिस में मिस्सा अनुष्ठान करेंगे। 2 वर्षों के बाद दोबारा समुदाय यह पर्व धूमधाम से मनाने जा रहा है।

Share this:

Latest Updates