Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : देवघर और सुल्तानगंज के बीच रेल सेवा शुरू, DMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने किया रवाना,अब…

JHARKHAND : देवघर और सुल्तानगंज के बीच रेल सेवा शुरू, DMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने किया रवाना,अब…

Jharkhand( झारखंड) और (Bihar) बिहार के प्रसिद्ध देवस्थल देवघर और सुल्तानगंज के बीच रेल सेवा 13 April  से शुरू हो गई।  मंगलवार को देवघर रेलवे स्टेशन पर देवघर-सुल्तानगंज डीएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर देवघर रेलवे स्टेशन पर देवघर विधायक नारायण दास, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल, पूर्व रेलवे परमानंद शर्मा भी उपस्थित थे। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर-सुल्तानगंज डीएमयू यात्री ट्रेन सेवा से देवघर के निवासियों का सामान्य रूप से झारखंड के निकटवर्ती स्थान पर आवागमन तेज होगा।

व्यवसाय के लिए खुलेगा नया रास्ता

यह ट्रेन सेवा देवघर और सुल्तानगंज के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगी और लोगों को झारखंड व पूर्व बिहार के विभिन्न हिस्सों में परिवहन का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।  इस ट्रेन की शुरूआत से झारखंड के विभिन्न जिलों के बीच रसद की ढुलाई के साथ परिवहन सुविधा सुनिश्चित होगी। यह देवघर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगी और झारखंड राज्य के लिए गतिशीलता और व्यवसाय विकास के नए रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी यह ट्रेन

डीएमयू सेवा का मुख्य उद्देश्य निर्बाध कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी व झारखंड राज्य में बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना है। यह ट्रेन रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 03634 सुल्तानगंज-देवघर डीएमयू पैसेंजर स्पेशल 6:20 बजे सुल्तानगंज से रवाना होगी और 12:10 बजे देवघर पहुंचेगी। 03633 देवघर-सुल्तानगंज डीएमयू पैसेंजर स्पेशल 15:15 बजे देवघर से खुलेगी और 20:10 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी। ट्रेन अपने रूट पर स्थित स्टेशन अकबरनगर, नाथनगर, भागलपुर, टिकनी, धौनी, बाराहाट, बांका, करझौसा और चांदन स्टेशनों पर रुकेगी। 

Share this:

Latest Updates