Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : लातेहार में हथियार और लेवी की राशि के साथ 04 नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand : लातेहार में हथियार और लेवी की राशि के साथ 04 नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand news, Latehar news: लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन जेजेएमपी के 04 नक्सलियों को छिपादोहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार नक्सलियों में सामदेव सिंह, अख्तर अंसारी, लक्ष्मण ठाकुर और राम सुंदर उरांव शामिल हैं। सभी लातेहार के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 01 देसी कट्टा, 02 जिन्दा गोली, लेवी वसूले गये 71 हजार रुपये बरामद किये गये।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने बताया कि लातेहार एसपी को सूचना मिली कि कुछ लोग हथियार के साथ छिपादोहर के हंसराज टोला में ग्रामीणों के मारपीट कर रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर छापामारी की। पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

छानबीन इनके पास से 71 हजार रुपये नगद और एक देसी बन्दूक बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गयी, तो पता चला कि सभी लोग नक्सली संगठन जेजेएमपी के नक्सली हैं। ये लोग हंसराज टोला में लेवी वसूलने और जमीन पर कब्जा करने आये थे। नक्सलियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि रंजीत राम,काशी महली, विकाशेंदू त्रिपाठी, सअनि राजेश कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

Share this:

Latest Updates