Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND: 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सुरेश मुंडा ने किया सरेंडर, उसके सहयोगी ने भी…

JHARKHAND: 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सुरेश मुंडा ने किया सरेंडर, उसके सहयोगी ने भी…

Jharkhand में नक्सलियों के खिलाफ अभियान का असर लगातार देखने को मिल रहा है। वे पकड़े भी जा रहे हैं और सरेंडर भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में 1 मार्च को 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और उसके सहयोगी एरिया कमांडर व दो लाख के इनामी नक्सली लोदरो लोहार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के समय IG अभियान एवी होमकर सहित पुलिस व CRPF के आला अधिकारी मौजूद थे।

सुरेश मुंडा पर 67 मामले हैं दर्ज

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह मुंडा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का है। सुरेश सिंह मुंडा पर 67 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि लोदरो पर करीब 54 मामले दर्ज हैं। लोदरो खूंटी का रहने वाला है। इनके सरेंडर करने के ठीक 24 घंटे पहले लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर पुतरार और पिपराखाड़ में छिपाकर रखे गए कुल 175 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है।

Share this:

Latest Updates