Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रातू थाना के सब इंस्पेक्टर ले रहे थे 35 हजार रुपये रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

रातू थाना के सब इंस्पेक्टर ले रहे थे 35 हजार रुपये रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Ranchi news : राजधानी रांची के रातू थाना के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम ने गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर का नाम सत्येन्द्र सिंह है। सत्येन्द्र सिंह को एसीबी रांची की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

केस कमजोर करने के लिए मांगी थी 35 हजार की रिश्वत 

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम सत्येन्द्र सिंह को एसीबी मुख्यालय रांची ले गयी है। वहीं, उनसे आगे की पूछताछ की जायेगी। सत्येन्द्र सिंह के खिलाफ रातू थाना क्षेत्र के सरयू नगर की रहनेवाली बबीता सिंह, पति विजय सिंह ने एसीबी में शिकायत की थी। विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप था और उस केस को कमजोर करने के एवज में केस के आईओ (इन्वेस्टिगेशन आफिसर) ने 35 हजार रिश्वत की मांग की थी।

छोटानागपुर राज हाई स्कूल से हुई गिरफ्तारी

सब इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह को रातू चट्टी स्थित छोटानागपुर राज हाई स्कूल में रिश्वत लेते हुए मंगलवार (25 जून) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस स्कूल में मदरसा बोर्ड की परीक्षा चल रही है। यहीं पर सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गयी थी। उन्होंने रिश्वत देने के लिए एक महिला को यहां बुलाया था। महिला ने जैसे ही सत्येन्द्र सिंह को 35 हजार रुपये दिये, वहां पहले से सादे वेश में मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

सबिता देवी ने एसीबी में की थी शिकायत

विजय सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था। लेकिन, आईओ बार-बार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर विजय सिंह की पत्नी बबिता देवी ने एंटी करप्शन ब्यूरो रांची में इसकी शिकायत की। एसीबी की टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत को सही पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाया और बबिता देवी को रिश्वत देने के लिए सत्येन्द्र सिंह के पास सीएन राज हाई स्कूल भेजा। यहां महिला ने जैसे ही सत्येन्द्र सिंह को रिश्वत के पैसे दिये, एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा।

Share this:

Latest Updates