Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जल्द ही बड़ा प्लान लाया जायेगा : राज्यपाल

Jharkhand: राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जल्द ही बड़ा प्लान लाया जायेगा : राज्यपाल

Ranchi news, Jharkhand news: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जल्द ही एक बड़ा प्लान लाया जायेगा। हमें यकीन है, जल्द ही झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जायेगा। राज्यपाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वह लगातार एक-दूसरे से इस बारे में सलाह-मशविरा कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों में नक्सलियों का खौफ बना रहता है

झारखंड के कई इलाके नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं। आज भी गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों समेत राज्य के सीमांत क्षेत्रों में नक्सलियों का खौफ बना रहता है। हालांकि, पहले की तुलना में झारखंड में अब नक्सलवाद काफी कम हुआ है, लेकिन इसे खत्म नहीं किया जा सका है। राज्य के इन इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए केन्द्र और राज्य की सरकारें कई सालों से प्रयासरत रही हैं।

वर्तमान की हेमन्त सोरेन सरकार भी इस दिशा में काफी काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो झारखंड में नक्सलियों के गढ़ माने जानेवाले बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने और नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हेमन्त सरकार आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति लेकर आयी। कई दुर्दांत नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Share this:

Latest Updates