Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND: भारतीय मूल के एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से 82 लाख की ठगी, देवघर पुलिस ने दो …

JHARKHAND: भारतीय मूल के एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से  82 लाख की ठगी, देवघर पुलिस ने दो …

Jharkhand में साइबर क्राइम के एक से एक मामले रह-रहकर सामने आते रहते हैं। अब यहां के साइबर क्रिमिनल विदेश के नागरिकों को भी ठगने लगे हैं। राज्य की देवघर पुलिस ने इसी तरह के एक मामले का खुलासा किया है। साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले से संबंधित दो आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने ब्लाग बटालियन के नाम से एक प्राइवेट कंपनी बनाकर ग्लोबल इंवेस्टर को झांसे में लिया। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के निवासी भारतीय मूल के नागरिक शाजी जान से इन्होंने 82 लाख रुपये की ठगी की है।

दिग्विजय है इस धंधे का मास्टरमाइंड

इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन मोहल्ला निवासी राजीव रंजन कुमार व दिग्विजय सरकार को हिरासत में लिया गया है। दिग्विजय इस पूरे धंधे का मास्टर माइंड है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह राजीव को अपने काम के लिए इस्तेमाल करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से USA का एक डालर, 3 लैपटाॅप , अलग-अलग बैंकों के 22 ATM, दो क्रेडिट कार्ड मिले हैं। इसके अलावा 6 महंगे मोबाइल, 10 सिम कार्ड, एक पासबुक, 4 चेक बुक, एक कैंसिल चेक बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

ई-मेल पर मिली थी SP को शिकायत

घटना को लेकर पीड़ित ने देवघर के SP धनंजय कुमार सिंह को रविवार को ई-मेल के जरिए शिकायत की थी। इसमें घटना की जानकारी दी गई थी। SP ने मुख्यालय DSP मंगल सिंह जामुदा, साइबर सेल के DSP सुमित प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह सहित कई और अधिकारियों को लेकर टीम गठित करने का निर्देश दिया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से दोनों आरोपियों को उसके ठिकाने से धर दबोचा। इसके बाद इन्हें थाने लाकर पूछताछ मैं मामले का खुलासा हुआ।

Share this:

Latest Updates