Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: अरुण कुमार राय ने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में ली शपथ

Jharkhand: अरुण कुमार राय ने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में ली शपथ

Ranchi news, Jharkhand news : झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को ज्यूडिशियल कमिश्नर (न्यायायुक्त) अरुण कुमार राय ने हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर हाई कोर्ट के सभी जज, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता राजीव रंजन, डीजीपी, एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाई कोर्ट की अध्यक्ष रितु कुमार, अधिवक्ता धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

31 जनवरी को न्यायिक अधिकारी अरुण कुमार राय की हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी थी। 18 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अरुण कुमार राय को झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा केन्द्र सरकार से की थी।

अरुण कुमार राय ने 5 मई 2012 को ज्यूडिशियल सर्विस ज्वाइन किया था। उन्होंने झारखंड के विभिन्न स्थानों पर ज्यूडिशियल ऑफिसर के रूप में कार्य किया। वह रांची सिविल कोर्ट में ज्यूडिशियल कमिश्नर के रूप में कार्य कर रहे थे।

Share this:

Latest Updates