Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड विस चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, 66 के नाम का एलान

झारखंड विस चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, 66 के नाम का एलान

New Delhi/ Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनावों से जुड़े अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी राज्य में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में 81 में से 68 सीटें हैं। आज पार्टी ने इनमें से 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाये गये हैं। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया गया है।
सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस से भाजपा में आयीं मंजू देवी को जमुआ और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधू सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है। बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम, चाईबासा से गीता बालमुचू और कोडरमा से नीरा यादव को टिकट दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि झारखंड की 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवम्बर और 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवम्बर को मतदान होगा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है और दूसरे चरण की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

ये हैं भाजपा के प्रत्याशी

रांची : सीपी सिंह
धनवार : बाबूलाल मरांडी
राजमहल : अनंत ओझा
बोरियो : लोबिन हेंब्रम
लिट्टीपाड़ा : बाबूधान मुर्मू
महेशपुर : नवनीत हेंब्रम
शिकारीपाड़ा : परितोष सोरेन
नाला : माधवचंद्र महतो
जामताड़ा : सीता सोरेन
दुमका : सुनील सोरेन
जामा : सुरेश मुर्मू
जरमुंडी : देवेन्द्र कुंवर
मधुपुर : गंगानारायण सिंह
सारठ : रंधीर सिंह
देवघर : नाराय़ण दास
पौड़ैयाहाट :  देवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा : अमित मंडल
महगामा : अशोक भगत
कोडरमा : नीरा यादव
बरकट्ठा : अमित यादव
बरही : मनोज यादव
बड़कागांव : रोशन लाल चौधरी
सिमरिया : उज्जवल दास
हजारीबाग : प्रदीप प्रसाद
बगोदर : नागेन्द्र महतो
जमुआ : मंजू देवी
गांडेय : मुनिया देवी
गिरिडीह : निर्भय शाहाबादी
बेरमो : रवींद्र पांडेय
बोकारो : विरंची नारायण
चंदनक्यारी : अमर बाउरी
सिंदरी : तारा देवी
निरसा : अर्पणा सेन गुप्ता
धनबाद :  राज सिन्हा
झरिया : रागिनी सिंह
बाघमारा : शत्रुघ्न महतो
बहरागोड़ा :  दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला : बाबूलाल सोरेन
पोटका : मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी : पूर्णिमा दास
सरायकेला : चम्पाई सोरेन
चाईबासा : गीता बलमुचू
मझगांव : बड़कुंवर गगरई
जगन्नाथपुर : गीता कोड़ा
चक्रधरपुर : शशिभूषण समद
खरसांवा : सोनाराम बोदरा
तोरपा : कोचे मुंडा
खूंटी : नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी : रामकुमार पाहन
हटिया : नवीन जायसवाल
कांके : जीतू चरण राम
मांडर : सन्नी टोप्पो
सिसई : अरुण उरांव
गुमला : सुदर्शन भगत
विशुनपुर : समीर उरांव
सिमडेगा : श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा : सुजान जोजो
मनिका : हरेकृष्ण सिंह
लातेहार : प्रकाश राम
पांकी : कुशवाहा शशि भूषण मेहता
डालटनगंज : आलोक चौरसिया
विश्रामपुर : रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर : पुष्पा भुईंया
हुसैनाबाद : कमलेश सिंह
गढवा : सत्येन्द्र तिवारी

भावनाथपुर : भानु प्रताप शाही

Share this:

Latest Updates