Ranchi news : राज्य कैबिनेट की बैठक 27 सितम्बर को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम चार बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होनेवाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है। मंत्रिपरिषद की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 27 सितम्बर को अपराह्न चार बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 27 सितम्बर को

Share this:


