Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने खूंटी, चतरा, पलामू और दुमका से शुरू की शौर्य जागरण यात्रा

Jharkhand: विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने खूंटी, चतरा, पलामू और दुमका से शुरू की शौर्य जागरण यात्रा

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news : विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा झारखंड प्रांत के चार क्षेत्रों खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलीहातु से, चतरा में शहीद जयमंगल पाण्डे फांसी तलाब के निकट मैदान से, पलामू में बंसीधर नगर मंदिर से और दुमका मैदान से शौर्य जागरण यात्रा रथ का शुभारंभ व भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार की पूजा – अर्चना व महाआरती की गई। 

छोटी-छोटी 156 सभाएं की जाएंगी 

इस मौके पर चतरा में विहिप प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने बताया कल दिनांक 29 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे आरती के बाद है शौर्य जागरण यात्रा के रूप में रथ आगे बढ़ेगा। यात्रा के दौरान अनेकों स्थान पर छोटी-छोटी 156 सभाएं की जाएगी जिसमें संत, महंत, विहिप के पदाधिकारी का मार्गदर्शन के साथ-साथ महाआरती कार्यक्रम किया जाएगा।इस मौके पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष एवं रांची के धर्मसभा कार्यक्रम के संयोजक चंद्रकांत रायपत ने कहा की यह देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा के तहत झारखंड में भी शौर्य जागरण यात्रा रथ निकाला जा रहा हैं,जो 8 अक्टूबर को रांची के श्री श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा में धर्मसभा के रूप में संपन्न होगी। जहां संतों एवं अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

IMG 20230928 WA0010

बलिदानियों की गाथाओं को बताना जरूरी : मिश्र

यात्रा के सहसंयोजक विहिप सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा की झारखंड में भी शौर्य जागरण यात्रा में धार्मिक आस्था केंद्रों के साथ-साथ प्रांत के उन क्रांतिवीरों को भी स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने अपने  समाज, देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कानू, नीलांबर-पीतांबर, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, वीर जतरा टाना भगत, पांडेय गणपत राय, तिलका मांझी, बुधु भगत जैसे अनेकों वीरों ने अपने धर्म संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए बलिदान दिए, आज उनके बलिदानियों की गाथाओं को युवा पीढ़ी को बताना अनिवार्य है।  

चारों रथ 8 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे

यात्रा प्रमुख रंगनाथ महतो ने बताया की खूंटी उलिहातु से निकलने वाला रथ खूंटी, चक्रधरपुर, चाईबासा, जगन्नाथपुर, घाटशिला, टेल्को, तमाड़, बुंडू, नामकुम होते हुए, 2.चतरा से निकलने वाला चौपारण, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, मांडू, रामगढ़, पतरातू, पिठौरिया, रातु होते हुए, 3.पलामू बंशीधर नगर से निकलने वाला रथ गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, तोरपा, सिसई, भरनो, नगड़ी होते हुए तथा 4.दुमका से निकलने वाला रथ पाकुड़िया, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, गोविंदपुर, धनबाद,चास, पेटरवार, गोला, रामगढ़, ओरमांझी होते हुए सभी चारों रथ 8 अक्टूबर को रांची स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मैदान में हो रहे धर्मसभा में सम्मिलित होंगे। इस यात्रा में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद, प्रांत मंत्री बिरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र , रांची विभाग मंत्री किशन झा, प्रांत मिलन केन्द्र प्रमुख संजय चौबे, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान ,चतरा जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ,जिला संघ संचालक इंदु राम श्री विजय पांडे, संगठन सह मंत्री सतीश गुप्ता, जिला मंत्री सुधीर कुमार ,जिला संयोजक अंकित पांडे, जिला कार्यालय प्रमुख सुरेंद्र पासवान जिला संपर्क प्रमुख लड्डू सिंह जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार जिला मिलन केंद्र प्रमुख ऋषि कुमार जिला सहसंयोजक शुभम पाठक जिला खड़ा प्रमुख गोलू बाबू शाह जिला सत्संग प्रमुख रोशन पांडे, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश दांगी ,गौ रक्षा प्रमुख ठाकुर राकेश रंजन, नगर मंत्री गौतम स्नेही ,नगर संयोजक रोशन तिवारी,,खूंटी विनोद ,मंत्री विशाल चंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates