Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार, रांची में लगातार दूसरे दिन तीसरी महिला की हत्या, हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस

JHARKHAND : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार, रांची में लगातार दूसरे दिन तीसरी महिला की हत्या, हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस

राजधानी रांची में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। यहां शुक्रवार को 2 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी एक महिला की हत्या कर दी गई। रांची में शनिवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से काट हत्या कर हत्या कर दी गई है। यह घटना पंडरा इलाके की है, जहां एक 25 वर्षीय युवती का शव उसके ही प्रेमी के घर से बरामद किया गया। युवती की हत्या बड़े ही बेरहमी से की गई है। शनिवार की शाम इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जिस युवती की हत्या की गई है, उसकी पहचान हो गई है। युवती लातेहार की रहने वाली थी। रांची में राधा नगर में वह किराए के मकान में रह रही थी। युवती की हत्या हो जाने के बाद उसका प्रेमी भी फरार है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की है।

हत्यारे की बहन ने दी पुलिस को सूचना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम रांची के पंडरा थाने में एक लड़की ने फोन कर जानकारी दी कि उसके भाई जिसका नाम प्रशांत है उसके कमरे से खून निकल रहा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ एक युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि जिस युवती की हत्या हुई है वह प्रशांत नाम के युवक की प्रेमिका है।

प्रेमी से मिलने उसके कमरे में आती थी प्रेमिका

वह अक्सर प्रशांत से मिलने आया करती थी। हालांकि युवती को नाम से प्रशांत के घरवाले भी नहीं जानते थे। इधर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को शक है कि प्रशांत ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो चुका है। प्रशांत का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस प्रशांत की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates