Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: चतरा का युवक आठ किलो अफीम के साथ पंजाब में गिरफ्तार

Jharkhand: चतरा का युवक आठ किलो अफीम के साथ पंजाब में गिरफ्तार

Jalandhar police NT narcotics sale : पंजाब की जालंधर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए आठ किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के गदेर गांव के रहने वाले रामचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से आठ किलो अफीम बरामद की है। बताया जा रहा है कि युवक अफीम कारोबार में कुरियर का काम करता है। वह चतरा जिले से अफीम की खेप लेकर जालंधर पहुंचा था, लेकिन पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से नशे की खेप लेकर एक युवक आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने गुरुनानक पुरा के पास रेलवे कॉलोनी के टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही युवक वहां पर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। इससे पहले झारखंड के ही एक युवक को मकसूदां में भगत सिंह कॉलोनी के पास वाई पॉइंट पर पौने तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। यह युवक पहले जालंधर में मजदूरी करता था, लेकिन वह झारखंड के तस्करों के सम्पर्क में आ गया और अफीम की सप्लाई जालंधर लाने लगा था।

Share this:

Latest Updates