Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री ने 413 आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Jharkhand: मुख्यमंत्री ने 413 आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand update : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 413 आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। चिह्नित सभी आन्दोलनकारियों को अनुमान्यता के आधार पर झारखंड आन्दोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आन्दोलकारियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी है। आनेवाले दिनों में अन्य पात्र आन्दोलकारियों को चिह्नित किया जायेगा।

कहां के कितने आंदोलनकारी

चिह्नित आन्दोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आन्दोलनकारी हैं।

आंदोलनकारियों के प्रति संजीदा रहे हैं मुख्यमंत्री

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आन्दोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आन्दोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए आयोग के पुनर्गठन, आन्दोलनकारी या उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर निर्णय लिया है। झारखंड-वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिह्नित पांच आन्दोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने झारखंड-वनांचल एवं जेपी आन्दोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग से प्राप्त 13वीं सम्पुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है आन्दोलन की अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आन्दोलनकारी को लाभ दिया जाये।

Share this:

Latest Updates