Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 827 हाईस्कूल शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 827 हाईस्कूल शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi news, Jharkhand news : राज्य में 827 हाई स्कूल शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की 2016 में आयोजित परीक्षा में विभिन्न विषयों में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

रांची के स्वर्गीय रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान मोरहाबादी में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची सांसद संजय सेठ और रांची विधायक सीपी सिंह को भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

इस सम्बन्ध में शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बताया कि 827 माध्यमिक शिक्षकों के नियुक्ति के बाद हाई स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर विभाग द्वारा तैयार एक डिजिटल शिक्षा आधारित एप को भी लॉन्च किया जायेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति की जा रही है

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2016 में आयोजित हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा में सफल हुए अभ्यार्थियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति की जा रही है, जिसके तहत 16 अक्टूबर को विभिन्न विषयों में सफल 827 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। नियुक्ति पत्र पाने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में ये शिक्षक पदस्थापित किये जायेंगे।

इन जिलों में नियुक्त किए जाएंगे शिक्षक

जिन जिलों में ये शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे, उनमें पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, पलामू, दुमका, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, धनबाद और पाकुड़ शामिल हैं। इन जिलों में संगीत, इंग्लिश, हिन्दी, संस्कृत, अरबी, फारसी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इतिहास-नागरिक जैसे विषयों के शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इससे पहले मई महीने में 3469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था।

Share this:

Latest Updates