Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र ; कहा – कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में झारखंड की परम्परा और इतिहास को मिले सम्मान

Jharkhand: मुख्यमंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र ; कहा – कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में झारखंड की परम्परा और इतिहास को मिले सम्मान

Ranchi news, Jharkhand news : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केन्द्रीय खान एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार में मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल/ गांव/ मौजा/ पंचायत /प्रखंड/ झारखंड राज्य के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों आदि के अनुरूप किया जाये।

हेमन्त सोरेन ने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड, निजी कम्पनियों एवं अन्य लोक उपक्रमों द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण भारत सरकार द्वारा स्थानीय जनमानस की भावनाओं, परम्परा, संस्कृति आदि के आधार पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चतरा जिला में संचालित खनन परियोजनाएं आम्रपाली कोयला परियोजना, अशोक कोयला परियोजना एवं मगध कोयला परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा है कि इन कम्पनियों द्वारा जन भावनाओं के खिलाफ जाकर स्थानीय जन भावनाओं की संस्कृति, परम्परा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि झारखंड की पहचान एक खनिज सम्पदा बहुल राज्य के रूप में स्थापित हुई है और देश के विकास में इसका अहम योगदान है। खनिजों से प्राप्त राजस्व का बड़ा भाग कोयला खनिज से ही प्राप्त होता है, जिसका लगातार दोहन किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि यहां की संस्कृति, परम्परा और इतिहास को उचित सम्मान दिया जाये।

Share this:

Latest Updates