Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने कर दी थी भाई की हत्या

Jharkhand : आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने कर दी थी भाई की हत्या

झारखंड के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नवगाई सिहरीलता पहाड़ी में आपसी विवाद को लेकर शुभाकांत एक्का की हत्या धारदार हथियार से मारकर उसके चचेरे व ममरे भाई रुडल एक्का, ग्राम सिरसी एवं कुमुद खलखो, ग्राम आकासी ने 23 फरवरी को कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में डुमरी थाना परिसर में शनिवार को सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि एक मार्च को सूचना मिली थी की डुमरी थाना क्षेत्र के नवगाई सिहरीलता पहाड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर मामले की अनुसंधान प्रारंभ की गई। जिसमें मृतक की पहचान शुभाकांत एक्का, पिता आनंद एक्का ग्राम सिरसी के रूप में की गई। वहीं छापामारी के दौरान हत्या कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों रुडल एक्का, ग्राम सिरसी एवं कुमुद खलखो ग्राम अकासी थाना डुमरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों ने हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिनकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू को झाड़ी से बरामद किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों को शनिवार को गुमला जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी मनीष कुमार, पु.अ.नि. राधे प्रसाद यादव, देवदत्त कुमार सिंह, निर्मल कुमार महतो, सूरज कुमार यादव, स.अ.नि. विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।आपसी विवाद को लेकर हुई थी हत्या। हत्या करने वाले दोनों अभियुक्त मृतक के चचेरा व ममेरा भाई हैं।

Share this:

Latest Updates