Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक कोर्ट परिसर में चलने लगी गोली, पेशी के लिए लाए गए पटना के युवक की हत्या, इसके बाद…

… और अचानक कोर्ट परिसर में चलने लगी गोली, पेशी के लिए लाए गए पटना के युवक की हत्या, इसके बाद…

Jharkhand (झारखंड) के देवघर कोर्ट में 17 जून को पेशी के लाए गए युवक की गोली मारकर जान ले ली गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में पटना निवासी अमित सिंह की मौत हो गई। अपराधियों ने अमित की को तीन गोलियां मारी। अमित सिंह की छाती और सिर पर गोली लगी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटनास्थल से खोखा बरामद

 बताया जाता है कि किसी केस के मामले में पुलिस ने काराधीन अमित सिंह को पेशी के लिए कोर्ट में लाया था। पुलिस हिरासत में भी उसे कोर्ट कैंपस में एक अधिवक्ता के टेबल पर बैठाया गया था। इसी क्रम में अपराधियों ने वहीं उस पर फायरिंग कर दी। इस वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और घटनास्थल से कुछ दूरी पर वकालत खाना से पिस्टल बरामद किया। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कई जज पहुंचे। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट भी पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली।

Share this:

Latest Updates