Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और 6 नकाबपोश अपराधियों ने 10 मिनट में SBI की इस शाखा से लूट लिये 16 लाख रुपये, फिर आराम से…

… और 6 नकाबपोश अपराधियों ने 10 मिनट में SBI की इस शाखा से लूट लिये 16 लाख रुपये, फिर आराम से…

Jharkhand (झारखंड) में देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एसबीआई सिरसा शाखा से 6 नकाबपोश अपराधियों ने 31 मई को दोपहर 1.30 बजे 10 मिनट में 16 लाख 12 हजार रुपये लूट लिए। बैंक में एक दर्जन ग्राहकों की मौजूदगी में कैशियर को पिस्टल दिखाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया। सभी अपराधी तुरंत तीन बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में नकाबपोश अपराधी बैंक पहुंचे थे। घटना उस वक्त हुई, जब बैंक में रुपये जमा कर कैश वैन वहां से निकली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसबीआई के वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

ग्राहकों के भी पैसे लूटे गए

बताया यह भी जा रहा है कि बैंक में मौजूद छह से अधिक ग्राहकों के भी पैसे लूट लिए गए। 10 मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ग्राहकों ने बताया कि अगर अधिकारी-कर्मियों ने हिम्मत दिखाई होती, तो अपराधी पकड़े जा सकते थे। बेखौफ अपराधी पिस्टल लहराते हुए आसानी से फरार होने में सफल रहे।

Share this:

Latest Updates