Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : सरकारी स्कूल के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को दी जाएगी डिक्शनरी, एटलस, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ग्रामर की किताब

JHARKHAND : सरकारी स्कूल के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को दी जाएगी डिक्शनरी, एटलस, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ग्रामर की किताब

झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के नौवीं कक्षा में नामांकित सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को हर वर्ष विशेष पुस्तक दी जाएगी। इन विशेष पुस्तकों की श्रेणी में डिक्शनरी, एटलस, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ग्रामर शामिल है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इससे संबंधित स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर अब मंत्रिमंडल की स्वीकृति ली जाएगी।

विकास के लिए उठाए जा रहे जा रहे कदम

राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अनिवार्य पुस्तकों के साथ विशेष पुस्तके उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी करने में मदद मिलेगी। राज्य के सरकारी माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की 9वीं कक्षा में कुल 2 लाख 92 हजार 7 सौ 60 विद्यार्थी नामांकित है। इनमें 1 लाख 33 हज़ार 9 सौ 82 छात्र हैं, जबकि छात्राओं की कुल संख्या 1 लाख 58 हज़ार 7 सौ 78 है। इस तरह इन सभी विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विशेष पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी‌।

Share this:

Latest Updates