Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: पांच डीएसपी का तबादला, दीपक कुमार बने सीआईडी के डीएसपी

Jharkhand: पांच डीएसपी का तबादला, दीपक कुमार बने सीआईडी के डीएसपी

Ranchi news, Jharkhand news:  राज्य सरकार ने पांच डीएसपी का तबादला किया है।  इस सम्बन्ध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी, जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार (झा.स.50-08, लेस्लीगंज, पलामू) को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांधी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक रेमेजिगस टोप्पो (आई. आर. बी -03 चतरा) को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक बिरेन्द्र बाड़ा (आई.आर. बी -03, चतरा) को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि, पुलिस उपाधीक्षक मन्दरू उरांव (आई. आर. डी – 04, लातेहार) को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश (आई. आर. बी -10, पलामू) को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक झा.स.सु., रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share this:

Latest Updates