Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराते गये भर्ती

Jharkhand : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराते गये भर्ती

Ranchi latest Hindi news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी। उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ पुत्रवधू कल्पना सोरेन थीं। इसकी पुष्टि केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने की है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित हो गये थे। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों के परामर्श पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह स्वस्थ होकर रांची लौटे थे।

Share this:

Latest Updates