Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : राजमहल के पूर्व सांसद और BJP नेता सोम मरांडी का रिम्स में निधन, केवल 9 वोटों से…

JHARKHAND : राजमहल के पूर्व सांसद और BJP नेता सोम मरांडी का रिम्स में निधन, केवल 9 वोटों से…

Jharkhand (झारखंड) में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और भाजपा के वरीय नेता सोम मरांडी का निधन 23 मार्च को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। वह 58 साल के थे। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को किसी काम के सिलसिले में रांची गए थे। इस क्रम में बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 7 जनवरी 1964 को हुआ था। वह लिट्टीपाड़ा के रहने वाले थे। पहली बार उन्होंने भाजपा के टिकट पर वर्ष 1998 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मात्र 9 वोट से कांग्रेस के थॉमस हांसदा को हराया था। 2009 से 2014 तक वह जेवीएम में थे। इसके बाद दोबारा उनकी वापसी भाजपा में हुई। वह अपने पीछे 6 बेटी एवं एक बेटा छोड़ गए हैं।

बाबूलाल मरांडी पहुंचे रिम्स

सोम मरांडी के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोम मरांडी के असामयिक निधन से मन व्यथित है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ममता देवी ने शोक जताते दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा के अन्य नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Share this:

Latest Updates