Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑडर किया जारी

झारखंड सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑडर किया जारी

Ranchi news, Jharkhand news : झारखंड सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का मूवमेंट ऑडर जारी कर दिया है। इससे पूर्व 26 फरवरी की रात 23 आईपीएस का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया था। जबकि, 28 फरवरी की देर रात चार आईपीएस का तबादला और एक के आदेश को विलोपित किया गया है। इन सभी 27 आईपीएस अधिकारियों का गुरुवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया है। तत्काल सभी अधिकारियों को अपने नव पदस्थापन जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों में आरके मलिक को पुलिस एडीजी मुख्यालय, प्रभात कुमार को आईजी विशेष शाखा, पंकज कंबोज को आईजी प्रोविजन, राजकुमार लकड़ा को आईजी जैप, नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू जोन, अजय लिंडा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, मनोज रतन चौथे को डीआईजी कोल्हान क्षेत्र, कार्तिक एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी एसीबी रांची, वाई एस रमेश को डीआईजी बजट, सुमित कुमार अग्रवाल को ट्रैफिक एसपी रांची, प्रवीन पुष्कर को रेल एसपी जमशेदपुर, शंभू कुमार सिंह को एसपी गुमला, हरविंदर सिंह को वायरलेस एसपी रांची, आनन्द प्रकाश को समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस 6, मूमल राजपुरोहित को एसपी विशेष शाखा रांची, ऋषभ कुमार झा को एसपी झारखंड एटीएस, विमल कुमार को एसपी रामगढ़, राकेश रंजन को समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस एक,

मनीष टोप्पो को एसपी सरायकेला खरसावां, विकास कुमार पांडे को एसपी चतरा, चंदन कुमार झा को अतिरिक्त प्रभार झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग , प्रिया दुबे को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल रांची का डीजी, पियूष पांडेय को रांची का ग्रामीण एसपी, प्रियदर्शी आलोक को झारखंड जगुआर रांची का एसपी और पूज्य प्रकाश को बोकारो का एसपी शामिल है। हालांकि, अंजनी अंजन को अपने पूर्व के पद पर लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share this:

Latest Updates