Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने पहाड़ी मंदिर में की बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, भव्य शिव बारात को किया विदा

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने पहाड़ी मंदिर में की बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, भव्य शिव बारात को किया विदा

Ranchi latest Hindi news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, सुख शांति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने भव्य शिव बारात को विदा किया और लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

वर्षों से चली आ रही परम्परा और मजबूत हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना हमारी वर्षों से चली आ रही धार्मिक आस्था का परिचायक है। आनेवाली पीढ़ी भी इस परम्परा को अक्षुण्ण रखे और मजबूती के साथ आगे बढ़ाये, हम बाबा भोलेनाथ से यह कामना करते हैं।
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन केन्द्रीय महासमिति की ओर से मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।

Share this:

Latest Updates