Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : मार्च में ही रांची सहित अन्य जिलों में सताने लगी गर्मी, अभी…

JHARKHAND : मार्च में ही रांची सहित अन्य जिलों में सताने लगी गर्मी, अभी…

Jharkhand (झारखंड) में कुछ समय पहले ही ऐसा कहा जा रहा था कि इस बार ठंड कुछ लंबे समय तक पड़ रही है और इसकी शुरुआत भी समय से पहले ही हो चुकी है। झारखंड की राजधानी रांची के मौसम की अपनी खासियत तो है ही। पुराने समय में दोपहर के बाद बारिश का होना स्वाभाविक माना जाता था। धीरे-धीरे पहाड़ों को तोड़ने और जंगलों की कटाई ने मौसम के मिजाज को नयी तासीर दे दी। इस वजह से बहुत कुछ ऐसा होता है, जो हैरत में डालता है। इस साल गर्मी ने अचानक अपनी दस्तक तेज कर दी और समय के पहले इसकी तासीर कठोर होनी शुरू हो गई। मार्च के महीने में ऐसी गर्मी पिछले 5 सालों में लगभग नहीं पड़ी थी। बिल्कुल बारिश न होने के कारण गर्मी समय से पहले तेज हो गई है और अब तो यूं कहें कि समय से पहले ही यह लोगों को सताने भी लगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी और तापमान बढ़ने की संभावना है।

आज कई जगह पारा जा सकता है 40 डिग्री सेल्सियस के करीब

मार्च में ही भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र, रांची काे चेतावनी जारी करनी पड़ी है कि 21 मार्च को काे राज्य के गढ़वा, चतरा व लातेहार में हिट वेव यानी गर्म हवा, लू चलने के आसार हैं। पारा 40 डिग्री पहुंच जाएगा। पूरे राज्य में जाेरदार गर्मी पड़ रही है। दिन में चिलचिलाती धूप में एक मिनट खड़ा हाेना मुश्किल हाे गया है।

31 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं

माैसम वैज्ञानिकाें के मुताबिक, अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 31 मार्च तक राजधानी सहित पूरे राज्य में कहीं बारिश की संभावना नहीं बन रही है। जब तक बारिश नहीं हाेगी, तब तक गर्मी से थाेड़ी भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 20 march काे रांची का अधिकतम 36 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 22.02 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।

24 मार्च तक शुष्क रहेगा मौसम

21 से 24 मार्च तक माैसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। 21 मार्च काे अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 डिग्री, 22 काे अधिकतम 36 व न्यूनतम 21 डिग्री, 23 काे अधिकतम 36 व न्यूनतम 21 डिग्री, 24 काे अधिकतम 37 व न्यूनतम 22 डिग्री रहने के आसार हैं। 24 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा।

Share this:

Latest Updates